Madhubani News: अनुशासन ही व्यक्ति को आत्मसमृद्धि की ओर ले जाता: नारायण दास
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तुलापतगंज बाजार स्थित बाबा बद्रीनाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा बद्रीनाथ न्यास समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। एक सितंबर से शुरू कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचक माधुरी कुंज सरकार नटवर नारायण दास जी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।कथा के पंचम दिवस प्रवचन करते हुए महाराज ने कहा कि भगवत प्राप्ति का सहज और सरल माध्यम अनुशासन है। अनुशासन ही व्यक्ति को आत्मसमृद्धि की ओर ले जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आचरण के साथ जीवन में अनुशासन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में यजमान के रूप में महेश प्रसाद जिवराजिका एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.