मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: झंझारपुर। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके चलते इलाज कराने आए सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रशासन के अनुसार इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा गया है, जहां केवल गंभीर और आपातकालीन मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से ही अस्पताल परिसर में मरीजों का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक दर्जनों मरीज इलाज की उम्मीद में पहुंचे, लेकिन ओपीडी बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों की फजीहत सबसे ज्यादा हुई। यह भी पढ़ें- हड़ताल : इलाज की उम्मीद में पहुंचे मरीज, लौटना पड़ा बैरंग मदनपुर गांव से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी तय करके अस्पताल पहुंचीं रेशम...