मधुबनी, सितम्बर 24 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में लगातार हो रही मासूमों की मौत ने यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। केवल बीते एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन नवजात शिशुओं और एक चार वर्षीय बच्चे की जान जा चुकी है। यह भी पढ़ें- चार साल के बच्चे की मौत पर अनुमंडल अस्पताल में हंगामास्वास्थ्य व्यवस्था के सवाल ताजा मामला अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के धेपुरा निवासी मनोहर पासवान के चार वर्षीय पुत्र पीयूष का है। बुधवार को कीड़े के काटने पर उसकी मां नीतू देवी उसे अस्पताल लेकर आई थीं। ओपीडी में डॉक्टर के परामर्श पर इमरजेंसी वार्ड में बच्चे को इंजेक्शन दिया गया और घर भेज दिया गया। घर पहुंचते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। मां बदहवास हालत में उसे दोबारा अस्पताल लेकर ...