मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। लोहरसारी चौक स्थित सूर्या चेस हब में रविवार को ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट में कड़े मुकाबलों के बीच अनुभव मिश्रा ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन का खिताब जीत लिया। फाइनल में गौतम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। वहीं भानु प्रताप तीसरे, राजेश मंडल चौथे और मोहम्मद मोईन हयात पांचवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पंखुड़ी कुमारी ने बेस्ट महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट का शुभारंभ राशन देवी और अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी सह सूर्या चेस हब के निदेशक सूर्य भूषण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि शतरंज बच्चों के मानसिक विकास और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला खेल है। कुल 50 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, जिसमें 7 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। सूर्या...