मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: मधवापुर। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान शांति बहाल करने के लिए अभी से अनुबंध पत्र भरने के कड़े निर्देश थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने संबंधित लोगों को साहरघाट थाने पर बुला कर दिये। गुरुवार को आयोजित पुलिस पब्लिक की बैठक में एसएचओ ने कहा कि अनुबंध पत्र नहीं भरने वाले लोगों को उस वक्त कड़ी कार्रवाई की सजा भुगतनी पड़ेगी, जब विधि व्यवस्था भंग होने की परिस्थिति बनेगी। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने पूजा समिति के सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर अनुबंध पत्र भरने की हिदायत दी। इसके अलावा उन सभी लोगों अनुबंध पत्र भरने की बात कही, जिन लोगों का संबंध पूर्व के किसी भी विवाद से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दुर्गा पूजा को ले सहदेई में शांति समिति की हुई बैठक सीओ सुनील कुमार ने डीजे संचालकों ...