मधुबनी, सितम्बर 19 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। एसीएमओ डॉ. शंभूनाथ झा के नेतृत्व में अनुमंडल अस्पताल की जांच में पहुंचे चार सदस्यीय टीम ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहे नेत्र सहायक डॉ.मुकेश कुमार के एक दिन के वेतन पर रोक लगाने का नर्दिेश दिया। अस्पताल से डीएस का हमेशा अनुपस्थित रहने एवं प्रसूति में आये महिलाओं से अवैध रूप से रूपये मांग किये जाने की शिकायत पर जांच टीम अनुमंडल अस्पताल पहुंची थी। शिकायत के बाद एसीएमओ के नेतृत्व में डॉ.गिरेन्द्र मोहन ठाकुर, प्रधान सहायक सत्यनारायण शर्मा, सहायक लक्ष्मीकांत झा शनिवार की दोपहर अनुमंडल अस्पताल जांच में पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...