Madhubani News: अनियंत्रित बाइक पुल से टकराई, तीन घायल
मधुबनी, अगस्त 16 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बसैठ-साहरघाट मुख्य सड़क पर रविवार कि संध्या एक अनियंत्रित बाइक शहदइया पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी घायल दरभंगा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों कि पहचान दरभंगा बलभद्रपुर के सुरेश राय, सुधांशु राय एवं अललपट्टी के शास्वत राय के रूप में हुई है। तीनो एक ही बाइक से नेपाल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शहदइया पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उठाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।शास्वत राय को घटना स्थल से ही दरभंगा ले जाया गया जबकि दो को बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.