मधुबनी, सितम्बर 1 -- Madhubani News: बाबूबरही। लदनियां से सलखनियां होते हुए पश्चिमी कोसी नहर तक सड़क के अधूरे हिस्से का निर्माण कराने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। समाजवादी नेता विष्णुदेव भंडारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि लदनियां-बाबूबरही को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली यह सड़क झंझारपुर पथ प्रमंडल के अधीन है। सड़क के लदनियां से सलखनियां तक करीब एक तिहाई हिस्से का अपग्रेडेशन और पुनर्निर्माण किया गया है। लेकिन सलखनियां गांव के बाद पश्चिमी कोसी नहर के समीप करीब 100 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा है। इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और कालीकरण भी नहीं हुआ है। पुरानी पुलिया के स्थान पर नए पुल का निर्माण नहीं होने से आवागमन प्रभावित है। उन्होंने डीएम और पथ निर्माण विभाग...