Madhubani News: अधिकारी बनकर सोने की चेन और अंगूठी लेकर भागा बदमाश
मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। बाइक सवार बदमाशों ने अधिकारी बनकर पंडौल प्रखंड के पूर्व प्रमुख पति हीरालाल दास की सोने की चेन व अंगूठी लेकर भाग निकला। एफआईआर दर्ज करने के लिए नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सकरी थाना क्षेत्र के भागिरथपुर गांव निवासी हीरालाल दास के लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम आवास के पास जैसे ही पहुंचे कोतवाली चौक की ओर से पीछा करते हुए दो व्यक्ति आए और अपने को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि आगे छिनतई की घटना घटी है। जब वे चेन व अंगूठी निकालकर जेब में रखने लगे इसी क्रम में बदमाश जेवर छीन कर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.