Madhubani News: अतिक्रमण हटाने गए सीओ व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: कलुआही, निप्र । कलुआही थाना क्षेत्र के जहदा गांव में अतिक्रमण खाली करने गए कलुआही अंचल के सीओ एवं पुलिस बल के साथ अतिक्रमणकारियों ने भारी विरोध करते हुए गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार किया। अतिक्रमण खाली नहीं करने दिया, जिससे प्रतिनियुक दंडाधिकारी सह सीओ को मुकेश कुमार सिंह अतिक्रमण खाली कराए बिना वापस लौटाना पड़ा। इस संबंध में सीओ मुकेश कुमार सिंह के बयान पर कलुआही थाना में अतिक्रमणकारी सत्यनारायण यादव एवं दो महिला सहित नौ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया की दोषी के विरुद्ध करी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.