मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी- रहिका मुख्य मार्ग पर रविवार की अहले सुबह जीबछ चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने जख्मी बाईक सवार युवक को इलाज के लिए निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक मनोहर कुमार बेनीपट्टी का रहने वाला है। वे किसी काम के सिलसिले में अपने घर से मधुबनी जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...