Madhubani News: अज्ञात पुरूष का शव बरामद
मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को भूतहा के निकट एनएच 27 के किनारे से एक अज्ञात पुरूष के शव को बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को मधुबनी भेज दिया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शव एनएच सड़क से करीब 20 फीट नीचे झाड़ी में पड़ी हुई थी। यह पूरी तरह विकृत हो गया था,उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.