मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत इसी शैक्षणिक सत्र से कराने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। योजना के तहत जुलाई माह में नामांकन प्रक्रिया पूरी कर अगस्त से नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल विद्यालय का संचालन अस्थायी रूप से झंझारपुर के केजरीवाल हाई स्कूल परिसर में होगा।

बैठक का आयोजन शनिवार को केजरीवाल हाई स्कूल में नवगठित प्रबंध समिति, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि एक दिन पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग, केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठ...