Madhubani News: अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप, केस
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी की सुनीता देवी ने बेहटा गांव के मो हीरा सहित 3 नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध शनिवार की देर संध्या उनकी दुकान पर आकर छेड़खानी करने एवं जबर्दश्ती बाइक पर बैठाकर ले जाने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लिखा है कि लोहिया चौक पर उनकी स्टेशनरी की दुकान है। जहां सभी आरोपित पहुंचे और दुकान पर अकेला देख छेड़खानी का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर जबर्दश्ती बाइक पर बैठाने का प्रयास किया तथा गले में रहे मंगलसूत्र एवं दुकान से 30 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। एसएचओ अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: घर में घुसकर लड़की के अपहरण का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.