मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कसमा गौड़ में बुधवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और बच्चों व शिक्षकों में अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय स्कूल में 48 बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को जब रसोइया बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार कर रही थी, तभी अचानक गैस भट्टी के नॉब में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। उस समय उसी कमरे में चार बच्चे भी बैठे हुए थे। आग लगते ही रसोइया, बच्चे और शिक्षक जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर ग्...