मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी, निसं। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मैनी गांव वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को स्कूल से घर आने के दौरान एक पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार महतो के पुत्र प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके पिता संजय कुमार महतो दिल्ली में नौकरी करते हैं। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। इकलौते पुत्र की मौत की खबर मिलने के बाद बच्चे की मां की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बहरहाल मृतक बच्चे के पिता दिल्ली से गांव आने के लिए रवाना हो गए हैं। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रभारी सीओ श्वेता मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...