Madhepura News: 70 हजार रुपए नकद व जेवरात की चोरी
मधेपुरा, जुलाई 28 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। परमानंदपुर वार्ड 13 में सोमवार की रात चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाते हुए 70 हजार रुपए नकद और चांदी का जेवरात चुरा लिया। घटना की सूचना मिलते ही परमानंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि परमानपुर निवासी विनोद कुमार (फौजी) ड्यूटी पर हैं। घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। सोमवार की रात दोनों दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर ग्रिल के ऊपर से घर में दाखिल हुआ और कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रखे बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपए नकद और चांदी जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद बिनोद यादव के माता-पिता ने बताया कि हाल ही में भैंस बेचने के बाद मिले 70 हजार बक्सा में रखा था। सुबह जब कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा देखा तो चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.