Madhepura News: 50 साल पुराने रास्ता बंद करने से बढ़ी परेशान
मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत बेलारी थाना क्षेत्र के टेंगराहा परिहारी वार्ड 13 में रास्ता विवाद को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि सोमवार की रात ट्रैक्टर से करीब 50 साल पुराने कच्चे रास्ते को जोतकर खेत में मिला दिया और आवागमन बंद कर दिया। इससे करीब एक हजार की आबादी के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता मुहल्ले के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। रास्ता बंद होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, ईद-बकरीद की सामूहिक नमाज और जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाने में परेशानी हो रही है। बीबी बैतुन खातून और बीबी सुबेदा खातून ने कहा कि सड़क नहीं रहने से बेटियों की शादी में भी बाधा आ रही है। लड़के पक्ष के लोग रास्ते की स्थिति देखकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.