Madhepura News: 5.60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
मधेपुरा, जुलाई 18 -- Madhepura News: पुरैनी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गुप्त सूचना के आधार पर वे स्वयं, एसआई कुंदन पासवान और पुलिस बल के साथ औराय गांव निवासी अमित कुमार के घर छापेमारी की। इस दौरान घर के पीछे पशु चारा घर में स्मैग का पुड़िया तैयार किया जा रहा था। स्मैग सहित अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ स्मिता झा की निगरानी में स्मैग पुड़िया का वजन 5.60 ग्राम बताया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.