Madhepura News: 33 भूमिहीनों को मिला बासगीत पर्चा
मधेपुरा, अगस्त 18 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अभियान बसेरा 2 के तहत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों भूमिहीन लोगों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया। सीओ देवकृष्ण कामत ने बताया कि अनुमंडल स्तर पर आयोजित शिविर में लोगों को पर्चा मुहैया कराया गया। लाभुकों में सुखासन और झिटकिया कलौतहा पंचायत के लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि अभियान बसेरा 2 के तहत भूमिहीनों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। जमीन की उपलब्धता के आधार पर लोगों का चयन किया जा रहा है। सरकार सभी भूमिहीन परिवारों को बास के लिए जमीन उपलब्ध कराना चाहती है ताकि उन्हें आवास योजना का भी लाभ दिया जा सके। यह भी पढ़ें- 34 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत का पर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.