Madhepura News: 20 व 21 अक्टूबर को होगी माता की महाआरती
मधेपुरा, अक्टूबर 17 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के मौके पर उदाकिशुनगंज के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार होने वाली महाआरती के आयोजन से श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मुख्य पुजारी पंडित सुशील मिश्र ने बताया कि महा आरती के दौरान दीपों की जगमगाहट, शंखनाद व वैदिक मंत्रोच्चारण से संपूर्ण इलाका आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो जाएगा। पूजा कमेटी के सचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में भव्य कलश यात्रा के साथ 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.