Madhepura News: हाट परिसर की सैरात जमीन पर अतिक्रमण से ग्रामीण आक्रोशित
मधेपुरा, सितम्बर 21 -- Madhepura News: गम्हरिया एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित गम्हरिया पंचायत के हाट परिसर में सैरात की जमीन पर धड़ल्ले से अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, गम्हरिया हाट बाजार की बंदोबस्ती हर वर्ष अंचल कार्यालय द्वारा कराई जाती है। वर्ष 2026 के लिए मधेपुरा अनुमंडल अधिकारी के समक्ष हुई नीलामी में संजय कुमार ने उच्चतम बोली 16 लाख 32 हजार रुपये लगाकर इस हाट का ठेका अपने नाम किया था। नियमानुसार, पूरी राशि जमा करने के बाद उन्हें ठेकेदारी सौंपी गई थी।आरोप है कि बंदोबस्ती के बाद संवेदक और कुछ स्थानीय दुकानदारों की मिलीभगत से हाट की खाली पड़ी सैरात जमीन पर अवैध रूप से पक्के व कच्चे घर निर्माण कराकर अतिक्रमण किया जा रहा है। स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.