मधेपुरा, जुलाई 10 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। अनुमंडलीय अस्पताल में संचालित हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई की दूसरी वर्षगांठ शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनायी गयी। समारोह में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल ने कहा कि हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, सामूहिक नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उचित प्रशिक्षण, अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का सफल संचालन कर सकती है। उन्होंने दो वर्षों से गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ इकाई के सफल संचालन को जीविका दीदियों की कार्यकुशलता और समर्पण का प्रमाण बताया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इकाई की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों और दो वर्षों की सफल...