Madhepura News: हल्की बारिश बाद ही सड़क हो गयी खतरनाक
मधेपुरा, अगस्त 18 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता शहर के मेन रोड पर पूर्णिया गोला से आगे कर्पूरी चौक तक आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बने बड़े- बड़े गड्ढे में पानी जमा होने के कारण आवाजाही करना खतरनाक हो गया है। जर्जर सड़क पर पानी जमा रहने के कारण वाहन चालकों को आवाजाही के दौरान हादसे होने का डर बना रहता है। हालत यह है कि पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि कर्पूरी चौक पर आरओबी का निर्माण कार्य जारी रहने के कारण मुख्य सड़क पहले से ही काफी संकरी हो गयी है। आरओबी निर्माण के कारण मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढे में पानी जमा होने से लोगों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद पूर्णिया गोला से आगे कर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.