Madhepura News: हरी झंडी दिखा कर टीम को किया रवाना
मधेपुरा, सितम्बर 21 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एमएमएमभी डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित कर कॉलेज के हैंडबॉल टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विदा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह और सचिव कैलाश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया। टीम के कोच सोनू कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार को बीएनएमवी महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहली बार कालेज की टीम भाग लेंगी। कप्तान अमर कुमार के नेतृत्व में टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। टीम में जीवछ, हिमांशु, रविन्द्र, सुजीत, राहुल राज किस्कु, आशीष हेम्ब्रम, प्रशांत कुमार और संजीव सोरेन सहित कुल तेरह खिलाड़ी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: हरी झंडी दिखा कर टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.