मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत अंतर्गत वार्ड 8 टेंगराहा पूर्व स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में 15 जुलाई को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। सुपौल के आचार्य ज्योतिष झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच निकाले गए कलश शोभायात्रा में करीब 351 कलश यात्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों एवं पारंपरिक रूप से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने, पार्किंग, साफ-सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गयी है। मुख्य व्यवस्थापक ई. चंदन कुमार ने बताया कि बुधवार को भगवान हन...