Madhepura News: हथियार के बल लूटपाट की नियत से गोली मार एक व्यक्ति को किया घायल
मधेपुरा, अगस्त 11 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना पुलिस ने हथियार के बल लूटपाट की नियत से गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि रविवार रात करीब दस बजे परमानंदपुर वार्ड 7 निवासी सिकंदर कुमार नामक एक व्यक्ति अपने बाइक से लक्ष्मीपुरी भगवती के तिनकोनमा फाटक स्थित अपने संबंधी के यहां से घर लौट रहे थे। जैसे ही फाटक से आगे मुसहरी चौक से पीछे बाइक सवार व्यक्ति पहुंचे कि पहले से घात लगाकर बैठे तीन बदमाश ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक चालक रुकने के बजाय आगे बढ़ गया। इसी बीच बदमाशों ने उसपर गोली चला दी जो सिकंदर को बायां हाथ में जा लगी। इस बीच लोगों के आने की आहट पाकर बदमाश भाग निकले और घायल व्यक्ति को परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.