Madhepura News: सड़ांध के बीच रहने को मजबूर हो रहे लोग
मधेपुरा, जुलाई 6 -- Madhepura News: मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जल जमाव की समस्या से शहरवासियों को निजात नहीं मिल रहा है। लाखों रुपए खर्च कर शहरी क्षेत्र में बनाया गया नाला बेकार साबित हो रहा है। बारिश का पानी नाले में जाने के बजाय सड़क किनारे या फिर सड़क पर ही जमा हो रहा है। पिछले तीन दिनों से तेज धूप के बीच सड़क किनारे जमा पानी सड़ कर दुर्गंध फैलाने लगा है। हालत यह है कि सड़क किनारे जमा पानी की संड़ाध से दुकानदारों और आमलोगों के बीच संक्रामक बीमारी का खतरा महसूस होने लगा है। शहर के मेन रोड में कर्पूरी चौक से उत्तर पूर्णिया गोला तिराहा के बीच कई जगहों पर सड़क किनारे बारिश का पानी जमा है। इसके अलावा मेन रोड में पूरी कचहरी से पानी टंकी चौक और पुरानी बाजार के पास सड़क किनारे जमा पानी की सड़ांध लोगों के लिए मुश्किलें उत्पन्न कर रहा है। हैरानी की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.