Madhepura News: सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन
मधेपुरा, अगस्त 6 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। घोषई पंचायत के केलाबाड़ी से अरसंडी टोला होते हुए तेतरी तक कराए गए सड़क निर्माण में बरती गयी अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। आदर्श ग्राम अरसंडी टोला में विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने सड़क निर्माण गड़बड़ी करने और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण सिंटू यादव, अशोक यादव, मनोहर यादव, चमक लाल यादव, अरविंद यादव, विष्णु देव यादव, रुपेश यादव, सर्वेश यादव, गुलशन यादव, व्यास यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत करीब 42 लाख रुपए की लागत से तीन महीने पूर्व केलाबाड़ी से आदर्श ग्राम अरसंडी होते हुए तेतरी बासा तक सड़क निर्माण कराया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.