Madhepura News: सड़क दुर्घटना में महिला सहित में दो की मौत
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की रात आलमनगर-करामा सड़क में बड़ी बगीचा के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। बताया गया कि उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत शाहजादपुर गांव के राजू कुमार सिंह अपनी पत्नी पुतुल सिंह (42) को लेकर बाइक से भवानीपुर के लक्ष्मीपुर गांव से खुरहान जा रहा था। सोमवार रात करीब सात बजे बड़ी बगीचा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- कैंट में ट्रक ने पैदल जा रही महिला को कुचला इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.