मधेपुरा, अगस्त 28 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। एसएच 58 पर बुधवार की रात लगभग 9 बजे दुर्गापुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर वार उसका दोस्त घायल हो गया। बताया कि मकदमपुर पंचायत नवगछिया टोला निवासी रंजन यादव का पुत्र राणा यादव (19) बाइक से अपने दोस्त के साथ पुरैनी बाजार से घर लौट रहा था। दुर्गापुर मोड़ के पास भैंस से ठोकर लगने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह नीचे एसएच 58 पर गिर गया। इस घटना में बाइक चालक रंजन यादव गंभीर रूप से घाल हो गया। जबकि उसके दोस्त को मामूली चोट आयी। घटना के बाद दुर्घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुरैनी पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान ...