मधेपुरा, अक्टूबर 11 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। पुरैनी से मधेपुरा जा रहे पुरैनी थानाध्यक्ष व एक एसआई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया गया कि शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह बोलेरो से एसआई दीनानाथ सिंह के साथ मधेपुरा जा रहे थे। इसी क्रम में पतरघट थाना क्षेत्र के सवैला के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की रोशनी से बोलेरो अनियंत्रित होकर बाएं खड़ी ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में थाना अध्यक्ष और एसआई दीनानाथ सिंह घायल हो गए। बताया गया कि थानाध्यक्ष स्वयं गाड़ी चला रहे थे। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पतरघट थाना की पुलिस स्थल पर पहुंची और इलाज के लिए दोनों पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: सोनारपाड़ा चेक पोस्ट के समीप खड़े हाईवा में पीछे से टकरा...