Madhepura News: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
मधेपुरा, सितम्बर 23 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। उदाकिशुनगंज-फुलौत एनएच 106 पर कुरसंडी पंचायत के महादलित टोला के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की सुबह कुरसंडी महादलित टोला के पास एनएच जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। बताया गया कि कुरसंडी महादलित टोला निवासी संजय ऋषिदेव (40) अपने घर के समीप टहल रहा था। इसी दौरान किशुनगंज की ओर से आ रही बाइक से ठोकर लग गयी। बाइक की ठोकर से संजय ऋषिदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान संजय ऋषिदेव की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए शव मधेपुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.