Madhepura News: सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन लोग घायल
मधेपुरा, जुलाई 25 -- Madhepura News: कुमारखंड। थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में खूंटीरही मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित खुटहा रजई वार्ड सात निवासी दिलखुश कुमार बाइक से सत्यम कुमार और पिंकी कुमारी के साथ ब्लॉक कार्यालय आए थे। घर वापस लौटने के दौरान खुटीरही मोड़ के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दिया। आगे चल रही बाइक गिर गया। इस दुर्घटना में बाइक चालक दिलखुश और पीछे सवार दोनों घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में तीन लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.