Madhepura News: स्वास्थ सुविधाओं के बारे में लोगों को करें जागरूक
मधेपुरा, अगस्त 25 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। सीएचसी में सोमवार को सभी आशा की समीक्षा बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बीसीएम मनोज सिंह ने सभी आशा के काम की समीक्षा की। उन्होंने आशा से कहा कि अपने पोषक क्षेत्र में सबसे पहले शून्य से पांच वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का बचे हुए सर्वे का काम पूरा करें। उन्होंने कहा कि अपने पोषक क्षेत्र में टीकाकरण कार्यक्रम पर अधिक ध्यान देते हुए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने सभी आशा को ड्यू लिस्ट व सर्वे लिस्ट अद्यतन करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी को लगातार खांसी या खांसी के साथ मुंह से खून आना, कफ में खून आए तो ऐसे लोगों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को नियमित दवा दिलाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.