Madhepura News: स्वच्छता कर्मी को किया सम्मानित
मधेपुरा, अक्टूबर 21 -- Madhepura News: आलमनगर। खुरहान पंचायत के मुखिया ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को अंग-वस्त्र देकर उत्साहवर्द्धन किया। नवरात्र के समापन पर मंगलवार को मुखिया मंजू देवी, उसके पुत्र व पंजाब सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता मुरारी प्रताप सिंह ने अपने आवास पर विभिन्न वार्डों में प्रतिनियुक्त 16 सफाई कर्मी और स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार यादव को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया। अधिवक्ता मुरारी प्रताप ने कहा कि हम सबों को गांव और टोले में फैले कचरा व गंदगी को साफ कर गांव व समाज को स्वच्छ और निर्मल बनाने की पद्धति को अपनाने की सीख लेनी चाहिए। जिससे हमारा समाज स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे। उन्होंने कहा कि हम सबों के प्रयास से हीं समाज का उत्थान संभव हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.