Madhepura News: सूना पड़े घर से लाखों रुपए का सामान चोरी
मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। कुरसंडी पंचायत के बाला टोल वार्ड 10 में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। वार्ड 10 निवासी शिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 9 अगस्त को घर में ताला बंद कर सपरिवार बाहर गए थे। 13 अगस्त की दोपहर दो बजे जब घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश किया तो तीनों कमरे का ताला टूटा था और सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर पता चला कि आलमीरा में रखे सोने, चांदी के जेवरात और नकदी गायब है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी के मामले में केस दर्ज उसने बताया कि चोरों ने घर से लगभग 10 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.