मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। अरजपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत बुध-चक के सरस्वती मंदिर के प्रांगण में तीन दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन जारी है। महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को अलग-अलग जगह से पहुंचे रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकी भक्तिमय वातावरण बना है। रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा राम जन्म, राम विवाह, सीता हरण और रावण वध तथा कृष्ण जन्म और कंस वध सहित अन्य झांकी प्रस्तुत किया गया। मौके पर पसंस मिथिलेश कुमार, सूरज कुमार, सुबोध कुमार सुमन, मोहन कुमार, कमलेश्वरी मंडल, किशुन मंडल, मंटू मंडल, संजय मंडल, रंजीत कुमार, प्रमोद मंडल, रमेश मंडल, दिलीप मंडल, पवन कुमार, नंदन कुमार, रतन मंडल, साहेब मंडल, दीपक कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...