Madhepura News: सीएसपी से नकदी व चांदी के सिक्के की चोरी
मधेपुरा, अगस्त 1 -- Madhepura News: पुरैनी, संवाद सूत्र। उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाली एसएच 58 डुमरैल चौक के निकट ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया और नकदी सहित चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गया। गणेशपुर पंचायत निवासी सीएसपी संचालक सह पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने थाना में आवेदन देकर कहा कि बुधवार की संध्या करीब सात बजे सीएसपी बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब वे दस बजे सीएसपी केंद्र खोला गया तो उसके अंदर का सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था। आलमीरा का ताला टूटा हुआ था और उसके अंदर से साढे तीन लाख रुपए और चांदी के सिक्के गायब थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: कोलासी में मोबाइल दुकान में अज्ञात चोर ने करीब 3 लाख की चोरी किया थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.