Madhepura News: सीएसपी संचालक से लूट मामले में आरोपी की तलाश
मधेपुरा, जुलाई 6 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। भर्राही थाना क्षेत्र में गोली मार कर सीएसपी संचालक से साढ़ सात लाख रुपये लूट मामले में पुलिस के हाथ कोई उपलब्धि नहीं लग सकी है। अबतक बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर एक भी बदमाश की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। मालूम हो कि भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड आठ निवासी सीएसपी संचालक सीमांत सुंदरम को गोली मार कर गत बुधवार को बदमाशों ने साढ़े सात लाख रुपये लूट लिया था। गर्दन में गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बुधवार को उसने बैंक से साढ़े सात लाख रुपये की निकासी की थी। बाइक पर सवार होकर व मधेपुरा से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर साढ़े सात लाख रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.