Madhepura News: सिविल कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक की चोरी
मधेपुरा, जुलाई 11 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े बाइक की चोरी हो गयी। बिहारीगंज के देवल वार्ड 12 निवासी श्रीराम शर्मा ने कहा कि शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी बीआर 43 एई 2848 बाइक से उदाकिशुनगंज कोर्ट पहुंचे। कोर्ट परिसर के सामने बाइक खड़ी कर दी। इस बीच तेज बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए वह एक अधिवक्ता के पास जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने और काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: वकालत खाना के सामने से बाइक चोरी यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार की बाइक, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.