Madhepura News: सिंहेश्वर में 30 से शुरू होगा राजकीय श्रावणी मेला
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। बाबा नगरी सिंहेश्वर में 30 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेला की तैयारी तेज हो गयी है। मेले को लेकर बुधवार को सिंहेश्वर मंदिर परिसर में जिला प्रशासन और सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता डीएम सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने की। इस दौरान एसपी संदीप सिंह के साथ डीएम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। डीएम ने नगर पंचायत को मंदिर परिसर एवं शिवगंगा तालाब की नियमित सफाई के लिए पालीवार अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। भवन प्रमंडल को बैरिकेडिंग लगाने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.