मधेपुरा, अक्टूबर 17 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से सराबोर है। मंदिरों में गूंजते माता के भजन, धूप-दीप की सुगंध और श्रद्धालुओं के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के छठे दिन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां जगदंबा के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से शुक्रवार को बेलन्योती की परंपरा के तहत मां की सुसज्जित डोली के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: भक्तों ने बेल पूजा कर मां को दिया निमंत्रणबेलन्योती शोभ...