मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर काली चौक के समीप पुलिस ने पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी वार्ड संख्या-09 निवासी इंदल ऋषिदेव की पत्नी रूबी देवी (45) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सिंहेश्वर मवेशी हाट के पास मेला ग्राउंड की झुग्गी-झोपड़ी में रह रही थी।

पुलिस को मिली अवैध शराब की सूचना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला लालपुर की ओर से अवैध देसी शराब लेकर सिंहेश्वर आ रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम लालपुर काली चौक पहुंची। इसी दौरान हाथ में प्लास्टिक का बोरा लेकर आ रही एक महिला पुलिस को देखकर भागन...