Madhepura News: सिंहेश्वर में तैयारी का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
मधेपुरा, अगस्त 13 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सावन माह की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा तट का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गयी। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गयी बैरिकेडिंग को जीआई पाइप के माध्यम से और विस्तारित किया जाए, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कम से कम कठिनाई हो तथा वे सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.