Madhepura News: सिंहेश्वर मंदिर की धर्मशालाओं के संचालन व दर निर्धारण को बनी उप समिति
मधेपुरा, नवम्बर 24 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के अधीन धर्मशालाओं के संचालन, दर निर्धारण और आवंटन व्यवस्था को पारदर्शी व सुचारू बनाने के लिए उप समिति गठित की गई है। समिति प्रतिमा सिंह धर्मशाला एवं सामुदायिक भवन के संचालन, श्रद्धालुओं व यात्रियों को बेहतर सुविधा देने तथा विशेष आयोजनों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच कर आवंटन की अनुशंसा करेगी। गठित उप समिति में न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह, योग नारायण राय, स्मिता सिंह एवं सहायक लिपिक जैकी आनंद को शामिल किया गया है। समिति को धर्मशालाओं की व्यवस्था सुधारने, दर तय करने और विशेष आयोजन के आवेदनों की जांच कर उचित आवंटन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: सिंहेश्वर नाथ मंदिर में दक्षिणा की मनमानी पर लगेगी लगाम, म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.