मधेपुरा, जुलाई 3 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिंहेश्वर नाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षों से बैंकिंग सुविधा के अभाव में नकदी की समस्या से जूझ रहे श्रद्धालुओं को अब बड़ी राहत मिल गयी है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंदिर परिसर में अपना पहला एटीएम स्थापित कर उसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया है। इससे अब श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को 24 घंटे सुरक्षित एवं सहज बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होगी। नवनिर्मित एटीएम का उद्घाटन डीडीसी अनिल बसाक और पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: मटेश्वरनाथ धाम कर होगा समुचति विकास: विधायक उद्घाटन के साथ ही सिंहेश्वर नाथ धाम में आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के नए अध्याय ...