मधेपुरा, अगस्त 24 -- Madhepura News: मधेपुरा, संवाद सूत्र। सावनोत्सव पर किरण पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका किरण प्रकाश, प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश व प्राचार्य ओम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सावन, प्रकृति, हरियाली एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति मनमोहक रही। कार्यक्रम का चालन वर्ग 8 की छात्रा आरुषि और अर्पिता ने किया। विद्यालय की निदेशिका किरण प्रकाश ने कहा कि सावनोत्सव हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, प्रकृति एवं परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। इस प्रकार का आयोजन छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Purnia...