Madhepura News: सहरसा की टीम ने विजेता कप पर जमाया कब्जा
मधेपुरा, जुलाई 27 -- Madhepura News: मधेपुरा। बी पी मंडल इन्डोर स्टेडियम में जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला सहरसा बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया। सहरसा ने कड़ी टक्कर में 19 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आम्रपाली कुमारी ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अमरपाली ने कप और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। इसलिए खेल को खेल भावना से खेलने चाहिए। प्रतियोगिता में मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और पूर्णिया की बालक टीम ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय की टीम दरभंगा को पराजित कर कबड्डी में बनी विजेताप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.