Madhepura News: सहयोग शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे लोग
मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के रहटा मदरसा परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपा। सबसे अधिक शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी प्राप्त हुई। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, भूमि विवाद, जल निकासी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी लोगों ने अधिकारियों के समक्ष रखी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल, डीएम अभिषेक रंजन, एसपी संदीप सिंह और नगर परिषद के मुख्य पार्षद अनसुईया देवी ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सहयोग शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.